गाज़ीपुर। पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्य व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल किया है। जारी सूची के अनुसार कुल 49 आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें मुख्य आरक्षी से लेकर आरक्षी पद तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।सूची के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को एक थाना से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। तबादले की इस कार्रवाई को जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।तैनाती सूची में थाना करंडा, रामपुर, मुहम्मदाबाद, उचक्कागांव, कासिमाबाद, दिलदारनगर, मऊ, नोनहरा सहित कई थानों के नाम शामिल हैं। विभागीय आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस विभाग का कहना है कि नियमित तबादलों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को गतिशील बनाए रखना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।














