HomeNationalगाजीपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती में धीमी प्रगति पर नाराजगी, जिला गंगा...

गाजीपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती में धीमी प्रगति पर नाराजगी, जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

गाजीपुर,  – विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा सम्मान पुरस्कार 2025 हेतु श्रेष्ठ पर्यावरणविद्, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संगठन, शैक्षणिक संस्था, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तथा छोटी नदियों के पुनर्जीवन में योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में प्रभागीय निदेशक, गाजीपुर से समन्वय स्थापित कर आवेदन करें।बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारियों को सड़कों के किनारे पड़े ठोस कचरे के तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।जल निगम (शहरी) के सहायक अभियंता को जल्द से जल्द सीवर गृह संयोजन का कार्य पूरा करने को कहा गया। बैठक में जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments