HomePARDAFHAAS BREAKINGओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, 635 वाहनों के चालान

ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, 635 वाहनों के चालान

गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ओवरस्पीडिंग से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने जनपद में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से गाजीपुर को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और कार्रवाई को प्रभावी बनाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रवर्तन कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

अभियान के दौरान कुल 5,172 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 635 वाहनों के चालान किए गए और कुल 9,09,000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। कार्रवाई में ओवरस्पीडिंग के 52, हेलमेट न लगाने के 347 और रांग साइड वाहन चलाने के चार चालान किए गए। इसके अलावा वायु प्रदूषण से संबंधित एक चालान किया गया तथा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले छह वाहनों को सीज किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments