गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 5 जुलाई 2025 को तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में किया जाएगा। अन्य तहसीलों में समाधान दिवस संबंधित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होगा।