Saturday, February 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसड़क हादसे में युवक की मौत, परीक्षा देकर लौटते समय ट्रक की...

सड़क हादसे में युवक की मौत, परीक्षा देकर लौटते समय ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी युवक की रविवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक परीक्षा देकर दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी अभिषेक पांडे उर्फ टुनटुन पांडे (25) पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर पांडे अपने साथी रिजवान पुत्र गुच्छन हुसैन के साथ एलटी ग्रेड की परीक्षा देने गोरखपुर गए थे। रविवार देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसी मार्ग पर नदवासराय मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अभिषेक को तत्काल इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर सवार उनका साथी रिजवान बाल-बाल बच गया। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। उनकी असामयिक मौत से मां मुन्नी देवी, छोटे भाई शुभम मिश्रा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button