HomePARDAFHAAS BREAKINGदादा के अंतिम संस्कार में आए युवक की गंगा में डूबने से...

दादा के अंतिम संस्कार में आए युवक की गंगा में डूबने से तलाश जारी

जमानियां। दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने बिहार से आए युवक की गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से हड़कंप मच गया। रामगढ़, बिहार निवासी गणेश कुमार (25) पुत्र राजदेव एनएच-24 स्थित बड़ेसर श्मशान घाट पर दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद वह गंगा में स्नान करने गए। इसी दौरान पैर गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन तेज बहाव के कारण अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने से धारा तेज है। परिजनों में घटना के बाद से कोहराम मचा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments