HomePARDAFHAAS BREAKINGअवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – थाना नंदगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रामपुर बन्तरा ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिजीत यादव उर्फ गोलू यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 59/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments