Tuesday, February 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsफिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के विरोध में यादव समाज का...

फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर – मंगलवार को यादव स्वाभिमान शक्ति संगठन के बैनर तले आगामी 27 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। संगठन का आरोप है कि फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्य, संवाद और प्रस्तुति से यादव समाज की सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

नेतृत्वकर्ता दिनेश सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में प्रसारित हो रहे फिल्म के अंशों में समाज के सम्मानित वर्ग को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी फिल्मों पर कठोर निगरानी रखी जाए और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

समाजसेवी जरनैल यादव ने कहा कि किसी भी समाज विशेष की आपत्तिजनक या भ्रामक छवि प्रस्तुत करना निंदनीय है और इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचता है। स्वामी सहजानंद के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव ने भी जिलाधिकारी से शासन स्तर पर हस्तक्षेप कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, इसे गंभीर विषय बताते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई।

प्रदर्शन में महेश यादव (जिला पंचायत सदस्य), जोगी यादव (प्रधान), अनिल यादव, विभापाल रीना यादव, धन्नो यादव, वर्षा यादव, सुनीता यादव, विवेक यादव, सोनू यादव, अशोक यादव, अजीत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button