Friday, July 3, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGवन महोत्सव में 20 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

वन महोत्सव में 20 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

गाजीपुर – वन महोत्सव-2026 के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर (विकास खंड सदर) में वन महोत्सव, ग्रीन चौपाल और आम भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सदर राजदेव सिंह यादव ने मौलश्री का पौधा लगाकर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आम, आंवला, अमरूद, जामुन, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 20 पौधों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

ग्रीन चौपाल के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने जैव विविधता, पौधों की उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिकाधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button