
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 25 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक एक्सपोमार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 25 सितंबर को वीवीआईपी/वीआईपी आगमन और भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके चलते गौतमबुद्ध नगर में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आस-पास के मार्गों पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
यातायात असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं:
- चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 14A फ्लाईओवर से सैक्टर 15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक (सैक्टर 16) की ओर मोड़ा जाएगा।
- कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सैक्टर 37 से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर मोड़ा जाएगा।
- आगरा से नोएडा की ओर आने वाला यातायात जेवर टोल से उतरकर खुर्जा बाईपास के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेगा।
- परीचौक से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सूरजपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से डायवर्ट किया जाएगा।
- सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाला यातायात 130 मीटर रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
- पी-3 गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर यातायात डायवर्ट होगा।
- आगरा से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात हिन्डन कट से सैक्टर 151 की ओर मोड़ा जाएगा।
- ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाला यातायात चरखा गोलचक्कर से सैक्टर 94 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- जीआईपी से फिल्मसिटी फ्लाईओवर की ओर जाने वाला यातायात यू-टर्न लेकर डीएनडी की ओर मोड़ा जाएगा।
- रजनीगंधा चौक से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर डायवर्ट होगा।
- गोलचक्कर चौक से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात डीएससी मार्ग होते हुए न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर मोड़ा जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना: यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।