Friday, January 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshशाहजहांपुर पहुंचे यूपी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अखिलेश यादव...

शाहजहांपुर पहुंचे यूपी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को पहली बार शाहजहांपुर पहुंचे। यहां सांसद अरुण सागर के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इसके बाद पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले यह स्पष्ट करें कि उनके PDA का वास्तविक अर्थ क्या है।
उन्होंने सवाल उठाया कि P पंडित है या पिछड़ा वर्ग, D दलित है या दबंग और A अल्पसंख्यक है या अनुसूचित वर्ग?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव खुद PDA को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। जब नेतृत्व ही कंफ्यूज होगा, तो जनता ऐसे दिखावटी नारे का समर्थन नहीं करेगी।

बिहार में PDA पूरी तरह विफल रहा

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों और सभी समुदायों को साथ लेकर चलती है। यही वजह है कि बिहार के चुनाव परिणामों में अखिलेश यादव का PDA पूरी तरह विफल साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन वहां कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। अखिलेश यादव ने बिहार में जोर-शोर से प्रचार किया, लेकिन जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया। जनता जानती है कि देश, प्रदेश और समाज का वास्तविक विकास केवल बीजेपी ही कर सकती है। इसी कारण पूरे देश में बीजेपी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा, इसकी जानकारी सभी को मिल जाएगी।

बरेली में दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी रविवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विधायक के पुत्र से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

बरेली से लौटते समय पंकज चौधरी शाहजहांपुर पहुंचे, जहां सांसद अरुण सागर के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर भी चर्चा की गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button