HomeCrimeतालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर – रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में शनिवार सुबह तब हड़कंप मच गया, जब ठाकुर बाड़ी के पीछे स्थित ब्रह्म सिंह के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह टहलने निकले एक ग्रामीण ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पहचान हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।रेवतीपुर थाना अध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments