HomeNationalगाज़ीपुर: सरौली गांव में मिला दो अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप

गाज़ीपुर: सरौली गांव में मिला दो अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप

गाज़ीपुर – देवकली क्षेत्र के सरौली गांव में बुधवार सुबह हनुमान मंदिर के पास दो विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। एक 5 फुट लंबा अजगर नीम के पेड़ पर लटकता मिला, जबकि दूसरा 6 फुट का अजगर जमीन पर पाया गया।

ग्रामीणों ने इसे देखकर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीआरबी 3167 टीम ने हेड कांस्टेबल सत्येंद्र व अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों अजगरों का रेस्क्यू किया।

बाद में इन अजगरों को वन विभाग के तराव प्रभारी रामअशीष को सौंप दिया गया। इस दौरान समाजसेवी और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments