Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजंगीपुर - पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत दो बाल अपचारियों को...

जंगीपुर – पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत दो बाल अपचारियों को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

गाजीपुर – थाना जंगीपुर क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 04/26 धारा 5(g)/6, 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट एवं 67ए आईटी एक्ट के अंतर्गत एक दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने मय हमराह पुलिस टीम के साथ आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस के अनुसार अभिरक्षा में लिए गए दोनों बाल अपचारी इसी मुकदमे में नामजद हैं। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाल अपचारियों से जुड़े मामलों में कानून के प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए कार्रवाई की जाती है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना जंगीपुर के थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button