Saturday, February 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनन्दगंज पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ किया...

नन्दगंज पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर – जनपद के थाना नन्दगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 जनवरी 2026 को उ0नि0 संतोष कुमार यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ मुडरभा नहर पुलिया के पास की गई।

पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग के दौरान राहुल दूवे उर्फ श्याम नारायण दूवे पुत्र केदार दूवे निवासी करण्डा बाजार थाना करण्डा जनपद गाजीपुर तथा चन्द्रशेखर चौहान पुत्र अवध नारायण चौहान निवासी वार्ड नंबर 13 अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक-एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी, चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित कई जनपदों में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के संबंध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button