HomeCrimeगाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से युवक की मौत

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से युवक की मौत

गाजीपुर – शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाशनगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बबेड़ी गांव निवासी सुंदर बिंद (35) पुत्र कन्हैया बिंद की हाइड्रा वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सुंदर बिंद काम से लौटते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्हें टक्कर मार दी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की। लोगों में आक्रोश के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हाइड्रा वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments