HomeNationalकच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत, पिता घायल

कच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत, पिता घायल

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गली में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम लक्ष्य कुमार के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गए पिता भरत यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लक्ष्य अपने घर के पास गली में खेल रहा था कि अचानक कच्ची दीवार और टीन शेड भरभरा कर गिर पड़े। हादसे में मासूम के अलावा जमुना गोड़ के परिवार का एक बच्चा भी चपेट में आ गया। अपने बेटे को बचाने की कोशिश में भरत यादव भी मलबे के नीचे दब गए, जिससे उनके सिर, बाएं हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से भरत को मऊ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतक लक्ष्य का अंतिम संस्कार बीरपुर गंगा घाट पर कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मासूम की मां वीभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर छात्र नेता और समाजसेवी प्रद्युम्न सिंह राजन अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल भरत यादव के इलाज में मदद का भरोसा भी दिलाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments