ग़ाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तियरा (इनवा) निवासी बृजेश यादव उर्फ बेचू पुत्र स्व. राजपत यादव ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार वह परिवार सहित नोएडा में रहकर रोजगार करता है और आवश्यकता पड़ने पर अपने पैतृक गांव आता-जाता रहता है। गांव में स्थित उसकी तथा उसकी पत्नी लालसा के नाम की कृषि योग्य भूमि में पड़ोसी जानबूझकर गंदा पानी और कूड़ा-करकट बहाते हैं, साथ ही पशुओं को छोड़कर फसल नष्ट कराते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे जब वह अपने खेत में मौजूद था और इस हरकत का विरोध किया, तो पड़ोसी विंध्याचल यादव, शिवमंगल यादव पुत्रगण भोभल यादव तथा प्रमोद पुत्र शिवमंगल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त लोग दबंग किस्म के हैं, जिससे अनहोनी की आशंका के चलते पीड़ित डरकर वहां से अपने घर लौट आया।
पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना बिरनो में देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है














