HomeNationalगुंडा-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश - एसपी

गुंडा-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश – एसपी

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने सभी सर्किल क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी में थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की प्रकृति और अपराधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी अपराध, टॉप-10 अपराधियों, गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि और त्रिनेत्र की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सभी सर्किल अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments