Saturday, July 4, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGस्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट से चाट विक्रेता की मौत,...

स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट से चाट विक्रेता की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने लगाया जाम

गाज़ीपुर – वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतरने से गाजीपुर निवासी 26 वर्षीय चाट विक्रेता सचिन मोदनवाल की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार शाम करीब आठ बजे गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर उमरहा के पास हुआ, जहां सचिन ठेले पर चाट बेचता था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उमरहा के पास परिजनों और स्थानीय दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर करीब आधे घंटे तक गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर सैदपुर स्थित अपने घर रवाना हो गए। बाद में सचिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सचिन गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-5 पटेल मोहल्ले का निवासी था। उसकी शादी दो वर्ष पहले ही वर्षा मोदनवाल से हुई थी। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति का शव देखकर पत्नी वर्षा मोदनवाल और मां गुड़िया देवी बेसुध हो गईं, जबकि बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सैदपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि घटना वाराणसी जनपद की है, लेकिन परिजनों को स्थानीय पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button