Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalजंगीपुर में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, 2027 चुनाव को लेकर बनी...

जंगीपुर में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव और जिला उपाध्यक्ष व जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हर माह की 10 तारीख को ब्लॉक व 15 को सेक्टर की बैठक तय है, इसे गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी है और बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के गुर भी बताए।किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि सत्ता में आने से पहले केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन अब उनकी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि असली नेता वही है जो अपने बूथ को जिताए, और कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया कि 2027 में गाजीपुर की सभी सीटें जीतकर सपा को मजबूत करेंगे।जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े और दलितों को आपस में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग एकजुट हो रहा है तो भाजपा को परेशानी हो रही है। उन्होंने आह्वान किया कि 2027 में डॉ. वीरेन्द्र यादव को मंत्री और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम PDA करेगा।बैठक में महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, जोनल प्रभारी अशोक राम, सन्तोष चौबे, यशवंत कुशवाहा, बृजेश सिंह, शिव जन्म राजभर, सुनील यादव सोनू सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button