Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल (अ.प्रा.) द्वारा किया गया। इस बैठक में जनपद के 43 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कुल 09 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैठक में प्राप्त शिकायतों का 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण किया जाए तथा संबंधित विभागों से निस्तारण रिपोर्ट प्राप्त कर उसकी प्रति आवेदनकर्ता पूर्व सैनिक को भी उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने पूर्व में लंबित पड़े मामलों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे पेंशन, स्वास्थ्य, भूमि विवाद और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दे रखे। प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर पूर्व सैनिकों ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक के अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button