HomeCrimeजमानियां रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, सात तस्कर...

जमानियां रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद के जमानियां रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस, जीआरपी दिलदारनगर और आरपीएफ दिलदारनगर की टीम रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्मों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर-1 के यात्री शेड के पास कुछ लोग भारी मात्रा में शराब लेकर खड़े हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 बोरियों और 22 पिट्ठू बैगों सहित अन्य सामानों में कुल 997 बीयर कैन एवं बोतलें तथा बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग और आफ्टर डार्क ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल 498.5 लीटर बीयर और 56.71 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश बिहार राज्य के पटना, नालंदा और सीतामढ़ी जनपद के निवासी बताए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जीआरपी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना जमानियां पुलिस, जीआरपी दिलदारनगर तथा आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments