Wednesday, March 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeअज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, भाई गंभीर...

अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, भाई गंभीर घायल

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नसीरपुर गांव के पास गोरखपुर–वाराणसी फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 9 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मां और मामा को मामूली चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार भीमापार गांव निवासी संगीता (35) अपने मायके मऊपारा गांव से अपने भाई इंद्रलेश (28) के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। बाइक पर उनके दो बेटे सिद्धार्थ कुमार (12) और शिवा (9) भी सवार थे। नसीरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर

हादसे में शिवा के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। संगीता और इंद्रलेश को हल्की चोटें आईं।

अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सिद्धार्थ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक का माहौल

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button