Friday, October 2, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGराजनीति ने दिखाया रंग, ओमप्रकाश राजभर के अपने हुए बेगाने, दो विधायक...

राजनीति ने दिखाया रंग, ओमप्रकाश राजभर के अपने हुए बेगाने, दो विधायक सपा के साथ

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के दो विधायक समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। इनमें मऊ के विधायक अब्बास अंसारी और जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय शामिल हैं। राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा का सपा के साथ गठबंधन था। उस समय अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के 12 नेताओं को सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ाया था। इनमें अब्बास अंसारी और जगदीश नारायण राय भी शामिल थे, जिन्होंने जीत हासिल की थी।

राजभर ने कहा कि दोनों विधायक पहले से ही सपा से जुड़े रहे हैं। वे सपा की विचारधारा और झंडे के साथ नजर आते हैं। ऐसे में उनके सपा के पक्ष में मतदान करने से उन्हें कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं और वह राज्यसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। राजभर के इस बयान को एनडीए के लिए सियासी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button