HomeLocalपूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 3 दिसंबर से तीन पालियों में...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 3 दिसंबर से तीन पालियों में होंगी

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तहत विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू होंगी। पीजी कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं इस बार तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी।प्रथम सेमेस्टर: सुबह 8:00 से 10:00 बजेतृतीय सेमेस्टर: सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजेपंचम सेमेस्टर: दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजेप्राचार्य ने यह भी बताया कि इन परीक्षाओं के साथ ही संबंधित सेमेस्टर के कैरी फॉरवर्ड, बैक पेपर, और श्रेणी सुधार परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।फॉर्म भरने का अंतिम अवसर:जो छात्र अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर तक अंतिम मौका दिया है। प्राचार्य ने अपील की है कि छात्र-छात्राएं समय रहते फॉर्म भरकर जमा कर दें। इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं छात्रों की होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments