Tuesday, February 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalमहाराजा सुहेलदेव जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

महाराजा सुहेलदेव जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

गाजीपुर – मरदह स्थित मंगलम पैलेस में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने युवाओं और समाज के लोगों को संबोधित किया।

मंत्री ने बताया कि 22 फरवरी को आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। मंत्री राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 11वीं शताब्दी में विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी का वध कर देश की रक्षा की थी।

उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि जयंती के अवसर पर गांव-घर में महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर दीपक जलाएं और भजन-कीर्तन करें। साथ ही बाजारों में जुलूस निकालकर समाज की एकजुटता दिखाने का संदेश दें कि देश में किसी भी विदेशी आक्रांता को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

मंत्री के संबोधन से युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह देखा गया। सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों की अहम भूमिका रही और मंत्री ने मंगलम पैलेस के प्रोपराइटर अंकुर पांडे को धन्यवाद दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button