Thursday, February 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalपीआरडी स्थापना दिवस परेड समारोह गाजीपुर में धूमधाम से सम्पन्न

पीआरडी स्थापना दिवस परेड समारोह गाजीपुर में धूमधाम से सम्पन्न

गाज़ीपुर – युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कुल 88 पीआरडी जवानों ने भाग लिया, जिनमें 22 महिला जवान शामिल रहीं। परेड की सलामी नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं परियोजना निदेशक श्री दीनदयाल वर्मा द्वारा स्वीकार की गई। सलामी से पहले अतिथियों द्वारा परेड का निरीक्षण भी किया गया।

अभ्यास परेड का संचालन 5 दिसम्बर 2025 से सर्व अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, किशन चंद, रविशंकर प्रसाद, वकार खान, आंचल सिंह एवं सिंधुजा यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। अभ्यास हेतु कुल चार टोलियाँ बनाई गई थीं। परेड के परिणाम में टोली संख्या 1 प्रथम, टोली संख्या 2 द्वितीय तथा टोली संख्या 4 तृतीय स्थान पर रही।

परेड के बाद रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें अनिल कुमार भारती की टीम विजेता तथा रामदयाल राम की टीम उपविजेता बनी। सभी 88 पीआरडी जवानों को अंग-वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन के लिए अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती एवं रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पीआरडी जवानों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री दिलीप कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button