Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगोमती नदी पुल से युवक को धक्का देकर हत्या का खुलासा, एक...

गोमती नदी पुल से युवक को धक्का देकर हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – गोमती नदी पुल से एक युवक को धक्का देकर हत्या करने के मामले का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय सदानंद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सदानंद पर अपने मित्र नीरज गुप्ता को पुल से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 12 नवंबर 2025 की रात वह नीरज गुप्ता और अन्य साथियों के साथ वाराणसी घूमने निकला था, लेकिन कैथी टोल प्लाजा से पहले ही सभी वापस लौट आए। गोमती नदी पुल पर फोटो खिंचवाने के दौरान नीरज और सदानंद के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान सदानंद ने अपने साथियों राहुल कुशवाहा और शेरू खान के साथ मिलकर नीरज को पुल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अभियुक्त ने मृतक का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और सिम कार्ड अपने पास रख लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 की बढ़ोतरी की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button