HomeBiharपटना: खुसरुपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2500 लीटर स्प्रिट और...

पटना: खुसरुपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2500 लीटर स्प्रिट और शराब की बोतलें बरामद

Patna: Fake Liquor Factory Busted in Khusrupur, 2,500 Liters of Spirit: बिहार के पटना जिले के खुसरुपुर थाना क्षेत्र के किरोधपुर गांव में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और ढाई हजार लीटर स्प्रिट, शराब की भरी हुई बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की।

नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा

यह अवैध शराब फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी, जहां शराब बनाकर उसे रैपर लगाकर बाजार में सप्लाई किया जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 2500 लीटर स्प्रिट, 91 भरी हुई शराब की बोतलें, रैपर बनाने की मशीन, और सैकड़ों खाली बोतलें बरामद कीं।

ग्रामिणों की सूचना पर कार्रवाई

ग्रामिणों ने चार दिन पहले ही इस अवैध धंधे की सूचना दी थी, जिसके बाद जांच टीम ने सादे कपड़ों में जाकर जांच की और फिर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां होम्योपैथी दवाइयां भी मिली हैं, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि इन दवाइयों का इस्तेमाल शराब बनाने में किया जा रहा था।

नए साल की तैयारी में थी फैक्ट्री

ग्रामीणों ने बताया कि यह अवैध शराब फैक्ट्री काफी समय से चल रही थी और नए साल पर यहां बड़ी मात्रा में शराब बनाने की तैयारी हो रही थी।

फिलहाल, पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, और जांच जारी है कि इस फैक्ट्री को कौन चला रहा था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments