Thursday, April 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarआपका एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी बचा सकता है: गाजीपुर में...

आपका एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी बचा सकता है: गाजीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन

गाजीपुर – नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जनहित और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में सिविल डिफेंस टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में चीफ वार्डेन संतोष कुमार वर्मा, आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार, आपदा लिपिक राधेश्याम, लेखाकार शिप्रा राय सहित कंप्यूटर ऑपरेटर सत्येंद्र, दुर्गा, गौरव कुमार, अभिषेक सिंह,  सुनील सिंह वीरेंद्र सिंह, शीर्षदीप, आकाशदीप, शशिकांत, इम्तियाज, खुशी, सारिका, संदीप मिश्रा और आनंद सिंह उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक विनोद जोशी द्वारा किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। शिविर में रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button