HomeCrimeनोनहरा पुलिस ने गोहत्या मामले के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस ने गोहत्या मामले के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोहत्या से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ की।

थाना नोनहरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026, धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गयासुद्दीन उर्फ जियाउ उर्फ जियाउद्दीन कुरैशी को गुरुवार 16 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हबीबुल्ला हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त गयासुद्दीन उर्फ जियाउ, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम पारा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके विरुद्ध थाना नोनहरा में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, बलात्कार सहित कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments