Wednesday, March 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRनोएडा: राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

नोएडा: राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

नोएडा सेक्टर–73 स्थित राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की सबसे प्रभावशाली प्रस्तुति “अलख जगाओ, बेटी बचाओ” विषय पर आधारित रही, जिसमें बच्चों ने समाज को एक सशक्त संदेश देते हुए बेटियों के महत्व, उनकी सुरक्षा और शिक्षा की आवश्यकता को अत्यंत भावनात्मक व प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया और खूब सराहना बटोरी।

इसके साथ ही “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आधारित विशेष झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति और वीरता की भावना को जीवंत कर दिया। इस झांकी के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को भी उजागर किया।

नोएडा: राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम लता शर्मा ने बताया कि राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर वर्ग तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अन्य स्कूलों की तुलना में बहुत ही कम, लगभग ना के बराबर फीस ली जाती है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को विशेष छूट दी जाती है।

प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। स्कूल का प्रयास है कि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और तकनीकी दक्षता में भी आगे बढ़ें।

वार्षिक उत्सव का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने वाला एक सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button