गाजीपुर – करंडा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी बड़सरा अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मेदनीपुर बाजार से गोशन्देपुर गुड़ फैक्ट्री तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बल्लू खान (25 वर्ष), निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। जांच में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।














