गाज़ीपुर – गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने जीवित पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का अपराध किया। इस बात का जब पति को पता चला, तो वह चौंक गया और अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूरा मामला:
तारा देवी नाम की महिला की शादी रामअवतार से हुई थी। महिला ने 2021 में अपने पति की मौत का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाया और उसे विधवा पेंशन के लिए जमा कर दिया। इसके बाद से वह लगातार 4 साल तक विधवा पेंशन का लाभ ले रही थी। इस दौरान किसी को भी इस धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका।
अब जब पति को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो वह होश उड़ गए। उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह गुस्से में आ गई और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद पति ने सीधे थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और महिला को जेल भेज दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में महिला की करतूत के बारे में सबको पता चल गया, और लोग उसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पुलिस टीम में एसआई कौशलेश मिश्रा और कांस्टेबल शालिनी पटेल शामिल थे, जिन्होंने मामले की कार्रवाई की।
यह मामला कलयुगी पत्नी के धोखाधड़ी की मिसाल बनकर सामने आया है, जिसमें एक महिला ने सिर्फ अपने लाभ के लिए अपने पति को मृत घोषित कर दिया।
