HomePARDAFHAAS BREAKINGगाज़ीपुर: राजेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार बने चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष...

गाज़ीपुर: राजेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार बने चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष और मंत्री

गाज़ीपुर: बैजनाथ इंटर कॉलेज रौजा गाज़ीपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह (वाराणसी) और श्री त्रिभुवन नारायण सिंह (चंदौली) उपस्थित रहे।

निर्विरोध चुनाव के परिणामस्वरूप राजेश कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज उचौरी) को जिलाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह (प्रवक्ता, इंटर कॉलेज नावली) को मंत्री और दिनेश कुमार यादव (इंटर कॉलेज खालिसपुर) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, पाँच उपाध्यक्ष, पाँच संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी का भी निर्वाचन हुआ।

चुनाव संपन्न होने के बाद, चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और भविष्य में संगठन की गरिमा को बढ़ाने के लिए कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में सुभाष चंद्र यादव, राम जन्म सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह और राजेश सिंह यादव ने शिक्षकों को संबोधित किया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद, अध्यक्ष हरिकेश यादव ने सभी शिक्षकों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments