HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: जयकरन राम मास्टर की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर: जयकरन राम मास्टर की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में एक सप्ताह पहले नलकूप पर सोते समय धारदार हथियार से जयकरन राम मास्टर की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गांव के सौरभ कुमार पुत्र रामध्यान राही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुरपी और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

सीओ कासिमाबाद अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि जयकरन राम और सौरभ के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। जयकरन राम के पोते द्वारा सौरभ की पिटाई के बाद से दोनों परिवारों में तनाव था। सौरभ ने बदला लेने की नीयत से घटना की योजना बनाई। घटना की रात कुहरे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए सौरभ ने नलकूप पर पहुंचकर जयकरन राम पर खुरपी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खुरपी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव, स

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments