उद्योगपतियों ने उपायुक्त महोदय को उद्योग जगत की समस्याओं से कराया अवगत
नोएडा, 2 जुलाई 2025 — जिला उद्योग केंद्र गौतम बुद्ध नगर के उपायुक्त श्री अनिल कुमार सिंह आज एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सेक्टर-10, डी-176 स्थित कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नाहटा सहित दर्जनों उद्यमियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस विशेष अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य उद्योगपतियों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में महामंत्री शिव कुमार राणा, कोषाध्यक्ष रमेश राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी. डी. शर्मा, सुभाष शर्मा, दिलशाद अहमद, अनीता मिश्रा, शहजाद असलम अहमद, कानूनी सलाहकार अभिषेक कृष्णा, आर्यन पूरी, नईम खान, प्रेम प्रकाश मिश्रा, भूपेंद्र सेलाकोटी, विजय भारती, अफसर अली, नसीम खान, आबिद अली, महमूद खान, आशिफ, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, उमेश सिंह, सुबोध कुमार, दिलीप मिश्रा, राम तीरथ तिवारी, आशु अहमद, सुरेंद्र ठाकुर, सारिका शर्मा, काजल आदि उद्योगपति विशेष रूप से शामिल रहे।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं, चुनौतियों एवं सुझावों को उपायुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।
उपायुक्त अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि “उद्योग जगत की सभी समस्याओं को शासन के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से समाधान का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य उद्योगों को प्रोत्साहित कर राज्य के औद्योगिक विकास को गति देना है।“
एमएसएमई संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने इस मौके पर कहा:
“उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगपतियों के लिए दी जा रही सुविधाएं सराहनीय हैं, इसके लिए संगठन सरकार का आभार व्यक्त करता है। किंतु यदि जमीनी स्तर की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए, तो उद्योगों की प्रगति और भी तेज़ हो सकती है। हमारा संगठन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।“