Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGमिल्कीपुर उप चुनाव में सपा की हार पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल...

मिल्कीपुर उप चुनाव में सपा की हार पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कसा तंज

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का परिणाम है।

भाजपा की प्रचंड जीत पर एमएलसी का बयान

मीडिया से बात करते हुए विशाल सिंह चंचल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उनमें समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है

विशाल सिंह चंचल ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार को करीब 60,000 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने इसे मोदी-योगी मंत्र की जीत बताया।

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को सिद्ध किया है। एमएलसी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता अब विकास चाहती है और डबल इंजन की भाजपा सरकार राजधानी का सर्वांगीण विकास करेगी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button