Friday, November 14, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाज़ीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया...

गाज़ीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

गाज़ीपुर –  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद गाज़ीपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में यह अभियान जनपद के विभिन्न थानों और क्षेत्रों में चलाया गया।थाना दिलदारनगर के पंचायत भवन आरंगी, थाना दुल्लहपुर कस्बा, बिरनो, खानपुर, जंगीपुर, मोहम्मदाबाद के स्कूल-कॉलेज व बाजारों, तथा करंडा के सूआपुर बाजार में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही थाना कासिमाबाद, सैदपुर समेत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए।अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं — 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, और 1930 साइबर हेल्पलाइन — की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, ओटीपी, सोशल मीडिया लिंक, वेबसाइट सुरक्षा और नए कानून बीएनएस एवं बीएनएसएस से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।मिशन शक्ति केंद्रों पर पंपलेट वितरण के साथ निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, और महिला शक्ति केंद्र जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button