
पुणे में एक लग्जरी पोर्श कार द्वारा दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचलने वाले रईसजादे और उसके बिल्डर पिता के नए कारनामें सामने आए हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि इस कार का परमानेंट रजिस्ट्रेशन मार्च से पेंडिंग था। महाराष्ट्र परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ढाई करोड़ की कार खरीदने के बावजूद रईसजादे और उसके बिल्डर पिता ने रजिस्ट्रेशन के लिए 1758 रुपए की फीस भी नहीं भरी थी। पुलिस का दावा है कि कार को चलाने वाला 17 साल का नाबालिग किशोर एक मशहूर बिल्डर का बेटा था। यह दुर्घटना रविवार सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुई, जब नाबालिग नशे में धुत था और उसने अपनी कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया, जिसमें एक लड़की भी शामिल थी।
नाबालिग किशोर का परिवार पुणे के जाने-माने रियलिटी कारोबार घराने से ताल्लुक रखता है, जिनका अपराधों से पुराना नाता है। जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल परिवार का अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से भी कनेक्शन रहा है। आरोपी के दादा ने संपत्ति विवाद में छोटा राजन की मदद ली थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

आरोपी के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने भाई से संपत्ति विवाद में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मदद ली थी, जिसमें राजन के गुरगे ने गोलीबारी भी की थी और हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज हुई थी। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग को जमानत मिलने से लोगों में भारी गुस्सा है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग को जमानत दे दी है, जब उसके दादा ने भरोसा दिलाया कि वह अपने पोते को बुरी संगत से दूर रखेंगे। नाबालिग को 22 मई से पहले कोर्ट के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया था। पुणे पुलिस ने जुवेनाइल बोर्ड से जमानत की पुनः समीक्षा की प्रार्थना की है।
इस दुर्घटना में जबलपुर की 24 साल की अश्वनी कोष्टा की मौत हो गई थी। अश्वनी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कानून सही से काम करता तो यह दुर्घटना नहीं होती। अश्वनी के परिवार की मांग है कि आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाए। अश्विनी कोष्टा पुणे में पढ़ाई और काम कर रही थी। तेज रफ्तार पोर्श कार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की स्कूटी को टक्कर मारी थी, जिसमें 24 वर्षीय अनीश अवड़िया और अश्विनी कोष्टा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।