Monday, May 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarमिर्जापुर गांव में किशोर की हत्या का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार

मिर्जापुर गांव में किशोर की हत्या का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार

गाज़ीपुर – सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत बहरियाबाद थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में 15 वर्षीय किशोर शिवम खरवार की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती तौर पर आत्महत्या लग रही इस घटना में अब हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 35 वर्षीय रवि गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को शिवम का शव गांव के पास एक पोखर किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी रवि गोड़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रवि ने बताया कि उसकी शिवम से दोस्ती थी। शुक्रवार रात दोनों गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने शराब पी। बाद में दोनों पोखर किनारे बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान गाली-गलौज के बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। गुस्से में आकर रवि ने शिवम का गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने बेल के सहारे शव को पेड़ से लटका दिया और शिवम की साइकिल लेकर घर चला गया। मृतक शिवम छह भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में अंडे की दुकान चलाने के साथ कक्षा 9 में पढ़ाई भी करता था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button