गाजीपुर – बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभिन्न ब्लॉकों में तिथि अनुसार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के पदों पर चयन किया जाएगा।
ब्लॉकवार भर्ती की तिथियाँ
उपजिलाधिकारी गाजीपुर के अनुसार, एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
मरदह ब्लॉक: 16–17 दिसंबर
बिरनो ब्लॉक: 18–19 दिसंबर
गाजीपुर सदर: 20–21 दिसंबर
करंडा ब्लॉक: 22–23 दिसंबर
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथियों में संबंधित ब्लॉक पर साक्षात्कार हेतु पहुँच सकते हैं।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड का परिचय
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी राजवीर चौहान ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो देश और विदेश में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है।
एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षुओं को सिविल डिफेंस के तहत ट्रेनिंग भी दी जाती है।
योग्यता एवं शारीरिक मापदंड
सुरक्षा सैनिक के लिए:
लंबाई: 167.5 सेमी
सीना: 80–85 सेमी
उम्र: 19 से 40 वर्ष
वजन: 56 से 90 किग्रा
योग्यता: हाईस्कूल उत्तीर्ण
सुपरवाइजर के लिए:
योग्यता: इंटरमीडिएट पास
लंबाई: 170 सेमी
उम्र: 19 से 40 वर्ष
व्यक्तित्व प्रभावशाली होना चाहिए
प्रशिक्षण व तैनाती
चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा, जहाँ लगभग एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग के बाद उन्हें भारत के विभिन्न प्रतिष्ठानों में तैनात किया जाएगा, जैसे–वाराणसी,लखनऊ,प्रसिद्ध होटल,रेलवे/मेट्रो,अस्पताल,काशी विश्वनाथ मंदिर,अयोध्या मंदिर आदि
नौकरी के दौरान PF, ESI, ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी।














