HomeKhabar Thodi Hatkar114.21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बताई...

114.21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बताई गई कीमत

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह पुलिस और स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एमडी (एमए) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे बनारस से मऊ लेन पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 114.21 ग्राम एमडी नशीला पाउडर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिन्स कुमार उर्फ गोलू (22) पुत्र गिरिबाश राम निवासी दुर्खुशी, थाना मरदह और अभिषेक कुमार (21) पुत्र सन्तलाल राम निवासी बरेन्दा, थाना मरदह के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशीला पदार्थ मुंबई से लाया गया था और इसे बेचने की फिराक में थे।
बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मुकदमा संख्या 303/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मरदह मय पुलिस टीम और स्वाट टीम ‘बी’ के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments