HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आर्थिक तंगी...

गाजीपुर – विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आर्थिक तंगी बनी वजह

गाजीपुर – सैदपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका वंदना यादव (26) पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह देर शाम से रेलवे ट्रैक के पास बैठी थी और आधी रात को अचानक ट्रेन के आगे कूद गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके मोबाइल से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वंदना के पति अजीत यादव मुंबई में मजदूरी करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले नौकरी छूटने के कारण घर में आर्थिक तंगी थी, जिससे अक्सर विवाद होता था।

वंदना अपने पीछे तीन साल और तीन महीने के दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments