HomeCrimeगाजीपुर: मंत्री का फर्जी बेटा बनकर अधिकारियों पर दबाव डालने वाला युवक...

गाजीपुर: मंत्री का फर्जी बेटा बनकर अधिकारियों पर दबाव डालने वाला युवक गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना दुल्लहपुर क्षेत्र में खुद को मंत्री का पुत्र बताकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनय चौहान, पुत्र राम करन चौहान, ग्राम देवरीबारी, थाना दुल्लहपुर को 14 मई 2025 को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक ओप्पो कंपनी का हल्के बैंगनी रंग का मोबाइल फोन बरामद किया।

पीड़िता सावित्री देवी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध थाना दुल्लहपुर में मु.अ.सं. 107/2025 धारा 308(7), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को प्रभावशाली दिखाने और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को फोन करता था और खुद को मंत्री दारा सिंह चौहान का बेटा बताता था। कभी वह अपना नाम विनय सिंह चौहान तो कभी अतुल चौहान बताकर लोगों को गुमराह करता था।

आरोपी बातचीत की रिकॉर्डिंग को एडिट कर सोशल मीडिया पर डालता था ताकि वह प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पहचाना जाए। उसने स्वीकार किया कि इस तरीके से उसे आर्थिक लाभ हुआ और उसका लक्ष्य भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का था।

पुलिस ने उसके इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध दूसरा मुकदमा मु.अ.सं. 106/2025 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस व 72 आईटी एक्ट के तहत भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments