Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsभड़सर में महाराजा सुहेलदेव का मनाया गया विजय दिवस

भड़सर में महाराजा सुहेलदेव का मनाया गया विजय दिवस

गाजीपुर। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस सोमवार को बिरनो क्षेत्र के भड़सर शिवालय मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्चन कर उन्हें नमन किया गया। उनके वीरता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि अवधेश राजभर भाजपा नेता ने कहा सुहेलदेव बहराइच के हिदू राजा थे। 18 वर्ष की उम्र में उनका राज तिलक हुआ था। उन्होंने आक्रांता सैयद सलार मसूदगाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद 157 वर्ष तक किसी भी आक्रमणकारी का भारत वर्ष पर नजर उठाने की हिम्मत नहीं हुई। भाजपा नेता मन्नू राजभर ने कहा, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को उनके इतिहास से अवगत कराना है। क्योंकि जिस समाज को अपना अतीत नहीं मालूम वह तरक्की नहीं कर सकता हैं। संचालन ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने किया।

सुहेल देव महाराज का शौर्य दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन मुसाफिर राजभर के द्वारा आयोजित किया गया। कहा कि पार्टी लंबे समय से 10 जून को शौर्य दिवस मनाती है। आज ही के दिन महाराज सुहेल देव ने बहराइच में कुटिला नदी के तट पर सैयद सलार गाजी को युद्ध में मार गिराया था। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल राजभर आकाश राजभर, ओमप्रकाश राजभर, कार्तिक प्रधान , जयलाल राजभर,ओमप्रकाश राजभर ,नवीन कुमार ,कृष्णा राजभर ,धर्मू राजभर ,वीरेंद्र राजभर ,पप्पू राजभरआदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक डा ओमप्रकाश राजभर ने आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button