Monday, May 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकासिमाबाद पुलिस ने दुष्कर्म व डीपी एक्ट मामले में पिता-पुत्र को किया...

कासिमाबाद पुलिस ने दुष्कर्म व डीपी एक्ट मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुष्कर्म और डीपी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद पर दर्ज मुकदमा संख्या 89/26 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट में आरोपी अवनीश कुमार सिंह और उनके पिता उपेन्द्रनाथ सिंह की तलाश की जा रही थी।

दिनांक 17 मई 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर ग्राम महुआरी, थाना कासिमाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अवनीश कुमार सिंह, पुत्र उपेन्द्रनाथ सिंह तथा उपेन्द्रनाथ सिंह, पुत्र कृष्णानन्द सिंह निवासी ग्राम महुआरी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर हैं। दोनों के विरुद्ध इसी मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button