
जंगीपुर। वाराणसी से मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम घरीहा मे आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय का प्रदेश चुनाव अधिकारी बनने के बाद गाजीपुर जनपद में प्रथम आगमन अवसर पर आज जंगीपुर तिराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला, फूल से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मन्नु राजभर, लाल जी गुप्ता, श्याम बिन्द, चंद्रभान राजभर प्रधान, कार्तिक प्रधान, राजेंद्र राजभर, सोनू यादव, हीरा कुशवाहा, संतोष प्रजापति ,लोरीक यादव, प्रमोद सिंह, अक्षय विश्वकर्मा, रामविलास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















