HomeCrimeमुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर की कार्रवाई: जलालाबाद खुर्द का अवैध अस्पताल सील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर की कार्रवाई: जलालाबाद खुर्द का अवैध अस्पताल सील

गाजीपुर –  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद हरदासपुर खुर्द में बिना पंजीकरण संचालित एक अवैध अस्पताल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अस्पताल में कई अनियमितताएँ मिलने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल संचालक राजू मौर्य मौके से फरार मिला।यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें बुधवार की सुबह इसी अस्पताल में नीलम कुमारी (निवासी—जलालाबाद खुर्द) की बच्चेदानी का ऑपरेशन होने के बाद हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया और संचालक से मुआवजे की मांग की। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।गुरुवार को जांच के लिए पहुँची सीएमओ टीम को अस्पताल पूरी तरह खाली मिला। टीम को अस्पताल का कोई पंजीकरण, मान्यता दस्तावेज, सही रिकॉर्ड या मानक उपकरण नहीं मिले। जखनिया प्रभारी डॉ. प्रिरंजन कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल पूरी तरह अपंजीकृत पाया गया और संचालक फरार था।डॉ. प्रिरंजन की तहरीर पर दुल्लहपुर थाने में संचालक राजू मौर्य (निवासी—नंदगंज पहाड़पुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख़्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments